पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिवार को प्रखंड सहित सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को फिर एक बार मौसम के बदले मिजाज का सामना करना करना पड़ा। शनिवार को अहले सुबह से लेकर संध्या समय तक आसमान में बादलों का साम्राज्य कायम रहा है। उसके बाद पछुआ हवा चलने के कारण लोगो को गर्म कपड़ों संग सफर करता देखा। किसान खेतों में लगे आलू की फसल को सुरक्षित रखने हेतू मेहनत करते दिखे। तीन दिनों तक तेज धूप निकलने के बाद शनिवार को अचानक बदले मौसम ने फिर लोगों को ठंड का एहसास दिलाया।दूसरी ओर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। बाजारों में अन्य दिनों की भांति चहल-पहल गायब थी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने हेतू अलाव का सहारा लेते देखे गये। शनिवार को बदले मौसम के कारण लोग का जमावड़ा गर्म कपड़ों की दुकानों पर देखा गया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.