पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने शनिवार को उदाकिशुनगंज उपकारा का भ्रमण करने पहुंचे। इस दौरान कारा विद्यालय में संचालित साक्षरता कार्यक्रम एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति देखकर अनुमंडल पदाधिकारी ने जेल प्रशासन की सराहना की। मौके पर नवसाक्षर बंधुओं ने उन्हें अपना नाम व पता लिखकर दिखाया और पुस्तक का पाठ कर सुनाया। वहीं एक बंदी ने नाक से बांसुरी वादन कर सभी का दिल जीत लिया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं जेल अधीक्षक के द्वारा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (एनआईओएस) में नामांकित बंदियों के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। तदुपरांत अनुमंडल पदाधिकारी ने महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों से भेंट की और उनका हालचाल लिया। बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया। वहीं जेल में बंदियों द्वारा निर्मित और विकसित हरित भारत मानचित्र का लोकार्पण भी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जेल अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक सुभाष कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, अमोद कुमार व महिला कक्षपाल वंदना कुमारी भी थीं।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.