एचडी जैन कॉलेज में बुधवार को छात्र संगठन आइसा ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। गर्ल्स हॉस्टल छात्राओं को देने, जर्जर प्रयोगशाला, एनएसएस और स्पोर्ट्स की गतिविधियों को सुचारु ढंग से चलाने की मांग की।
प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी मांगों को फरवरी माह तक पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल में ईवीएम मशीन है। बिहार सरकार के चार कर्मचारी अभी गर्ल्स हॉस्टल में रह रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन और जिला प्रशासन को हॉस्टल खाली कराने के लिए पत्राचार किया गया है। फिर से इसके लिए स्मार पत्र भेजा जाएगा। प्राचार्य के आश्वासन के बाद आइसा ने प्रदर्शन को समाप्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव विकास कुमार जिलाध्यक्ष सुशील यादव, चंदन दास एवं सनोज चौधरी ने की।
सभा का संचालन रौशन कुशवाहा ने की। छात्र नेता सुशील यादव ने कहा कि कैम्पस में वर्षों से कल्पना छात्रावास बनकर तैयार है। लेकिन अभी तक छात्राओं के लिए आवंटित नहीं किया गया है। पुस्तकालय में किताबों की कमी हैं।
प्रयोगशाला की स्थिति जर्जर है। छात्र नेता सनोज चौधरी ने कहा कि कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस और स्पोर्ट्स की कार्यविधि ठीक नहीं चल रही है। खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में भेदभाव किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.