सड़कों पर निकाला जुलूस:स्थायी नौकरी के लिए कर्मियों का प्रदर्शन

आरा9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदर्शन करते बिहार राज्य अराजपत्रित महासंघ के सदस्य। - Dainik Bhaskar
प्रदर्शन करते बिहार राज्य अराजपत्रित महासंघ के सदस्य।

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपने 14 मांगों के समर्थन में मंगलवार को आरा में सड़कों पर जुलूस निकाला। इस क्रम में नारेबाजी और नुक्कड़ सभा किया। समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिला कर्मी भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान अराजपत्रित महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों से संबंधित लिखित मांग-पत्र जिलाधिकारी को दिया।

जबकि, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते महासंघ के जिलामंत्री विनोद यादव ने कहा कि सभी कर्मियों को एक समान पुराने पेंशन का लाभ दिया जाए। सरकारी नौकरी में ठेका, संविदा और आउटसोर्सिग के प्रचलन को बंद कर स्थाई बहाली किया जाए। आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए ओर 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों को जबरन सेवानिवृत कराने वाले काले आदेश पर रोक लगाया जाये। ग्रुप बीमा के अन्तर्गत कर्मचारियों के मृत्यु उपरान्त रिस्क कवर न्यूनतम 10 लाख रुपये निर्धारित किया जाएं।

जुलूस और प्रदर्शन के लिये मैदान में बने मंच पर संगठन के कर्मचारियों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपस में मंत्रणा भी की। प्रदर्शनकारी रमना मैदान से निकलकर अपनी 16 मांगो के समर्थन में नारा लगाते कलेक्ट्रेट पहुंचे। मौके पर सहायक जिला मंत्री कुंदन कुमार, बीएमओ अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, कुमार बबलू, जुबैर आलम, कन्हैया यादव, लोकेश्नाथ सिंह, सुमन कुमारी, विमला सिंह और कई कर्मचारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...