कला सांस्कृतिक विभाग के निर्देश पर बुधवार को आरडीएम उच्च विद्यालय खेल मैदान पर गड़हनी प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता हुई। लोकार्पण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने किया। प्रतियोगिता में सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों के अंडर- 14, 17 व 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कबड्डी, दौड़, कूद सहित 27 तरह के खेल हुए। सभी खेल के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं को जिला स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को मिलेगा। प्रतियोगिता दो दिन चलेगा। प्रथम दिन उच्च विद्यालय बलीगांव, उत्क्रमित विद्यालय सहंगी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय काउप के बच्चे भाग लिए।
इसमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले और 27 जनवरी को छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उसमे से अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। खेल प्रतियोगिता के दौरान लापरवाही भी दिखी। खेल में 14 से 19 वर्ष की लड़कियां व लड़के भाग लिए थे। लेकिन उन बच्चो के लिए पानी, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.