शहर के युवा नेता विवेक सिंह का आकस्मिक निधन दिल का दाैरा पड़ने से पटना के आईजीएमएस में शनिवार को हाे गया। वह अपनी मां के इलाज के लिए वहां भर्ती किए थे। विवेक आरा शहर में रक्तदान, कोरोना योद्धा और अपनी सामाजिक गतिविधियों के कारण युवाओं में लोकप्रिय थे। वे आरा के गौसगंज निवासी ललित मोहन सिंह के पुत्र थे। पैतृक गांव बड़हरा प्रखंड में एकवना था। वह भाजपा आईटी एंड सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिला पदधारक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री थे।
विवेक के निधन पर विभिन्न संगठनों से दुखद प्रतिक्रिया मिल रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डा प्रेम रंजन चतुर्वेदी, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, लव पांडेय, शंभु चौरसिया, आदित्य विजय प्रताप सिंह, कौशल यादव, नरेन्द्र तिवारी, प्रतिमा चन्द्रवंशी, महामंत्री श्रीभगवान सिंह, अभिषेक राय, मदन स्नेही, मंत्री पवन सिह, वरूण सिंह, वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, सचिन सिन्हा, कुमार गौतम, शशि शेखर सिंह, विशाल सिंह, छोटू सिंह, चंदन तिवारी, राज पांडेय, नंदू पांडेय सहित काफी लोगों ने शोक जताया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.