सेमरांव गांव के मुसहर टोली में अमरनाथ राम उर्फ करिया राम के घर में मोमबत्ती से अचानक आग लगने से घर में सोए उसके 8 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पुआल के बिस्तर पर बच्चा सोया हुआ था। घर में मोमबत्ती जल रही थी। तभी अचानक मोमबत्ती की लौ से पुआल में आग पकड़ लिया। जिसके कारण बच्चा आग में बुरी तरह झुलस गया।
परिजनों आनन-फानन अस्पताल ले गए। जहां बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अंचलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए राजस्व अधिकारी ए फातिमा एवं अंचल कर्मी को मौके पर भेजकर मामले की जायजा लिया। दूसरी तरफ मृतक के पिता करियर राम द्वारा स्थानीय थाना में घटना के संबंध में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने इस मामले की जानकारी दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.