राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अलावा नगर पंचायत, कार्यालय में अफसरों के साथ-साथ कर्मियों को शपथ दिलाई गई। इसमें अनुमंडल, प्रखंड सह अंचल व नपं कर्मियों को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित व जागरूक मतदान करने और कराने की शपथ दिलाई गई।
अनुमंडल कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण में एसडीएम सीमा कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी तौकीर किद्रिया, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नीरज कुमार नीरज, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार, बीपीआरओ अरुण कुमार यादव और नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने उपस्थित कर्मियों को शपथ दिलाई।
एसडीएम और अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। लोकतंत्र की रक्षा और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाहन निष्ठा के साथ करना चाहिए।
नपं कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अपना मौलिक अधिकार है। जिससे हम एक स्वस्थ लोकतंत्र बनाने में अपनी भूमिका अदा करते हैं। हमें मतदान कर जिम्मेदारी को बखूबी निभानी चाहिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.