भोजपुर में साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत:LPG सिलेंडर लदे ट्रक ने रौंदा, अस्पताल लाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम

आरा (भोजपुर)2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतक की फाइल फोटो।

आरा-अरवल मार्ग पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के समय अनियंत्रित गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

.

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण का आक्रोश भड़क उठा, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग पर जयनगर गांव के पास करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

अस्पताल लाने के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल लाने के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशितों ने हटाया जाम

सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी स्व. सदानंद सिंह के 43 वर्षीय पुत्र विक्रमा सिंह है। वह पेशे से मजदूर थे।

इधर, संदेश प्रखंड के जमुआंव पंचायत के मुखिया भाई मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह आज भी साइकिल द्वारा अपने गांव से आरा मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। उसी दौरान जयनगर गांव के समीप गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

पीएचसी के बाद सदर अस्पताल, फिर पटना रेफर किया था

स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया। सूचना परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उन्हें पटना ले जा रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मौत के बाद परिजन उनके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक अपने दो भाई में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी सविता देवी व दो पुत्री शोभा कुमारी, लखा कुमारी एवं एक पुत्र बाबूधन कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सविता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links