अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंट डाउन प्रोग्राम का आयोजन डुमरांव की सुमित्रा महिला महाविद्यालय परिसर में किया गया।जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से केवल फिजिकल फिटनेस ही नहीं बल्कि मस्तिक भी स्वस्थ रहता है। इस पर सभी को पहल करनी चाहिए। ताकि स्वस्थ रहें। राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी प्रो श्रीकांत सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज की प्रदूषित वातावरण में योग अभ्यास सभी के लिए जरूरी है।
इसी क्रम में प्रो सुभाष चंद्र शेखर ने योग किया को अनिवार्य बताया। योगाभ्यास करने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवीकाएं कुमारी प्रिंसी,प्रिया कुमारी, अनन्या सिंह, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजू कुमारी,काजल मिश्रा, प्रिया कुमारी आदि ने भाग लिया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो सुरेश चंद्र त्रिपाठी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, प्रो शैलेंद्र कुमार,डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ दिनेश सिंह, डॉ मनोज कुमार, प्रो शंभूनाथ शिवेंद्र, प्रो अर्चना सिंह, प्रो मीरा कुमारी,लाल साहब सिंह आदि उपस्थित रहे हैं।कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो श्रीकांत सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापन किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.