धनसोई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक ऐसे आरोपी को पकड़ जेल भेजा है। जो 26 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था। कई बार पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन, हर बार चकमा देकर वह फरार हो जाता। बुधवार की रात पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली वैसे ही पुलिस ने एक टीम गठित कर सूचना की पुष्टि के लिए गांव में छापेमारी की। वर्षों से फरार आरोपी इस बार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए धनसोई थानाध्यक्ष ने बताया कि 1996 में धनसोई थाना क्षेत्र में एक डकैती हुई थी। इस डकैती कांड का वह अभियुक्त था। उसकी तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी। वहीं लंबे समय से गिरफ्तारी नहीं होने के बाद इसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट जारी किया गया था, लेकिन कुर्की होने से पूर्व गुप्त सूचना पर पारासदा गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आज इसे जेल भेज दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.