• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Buxar
  • Both The Hands Of The Woman, The Legs Of The Innocent Were Cut Off; Was Talking On The Phone Before Jumping

ढाई साल के बेटे को लेकर ट्रेन के लगाई छलांग:महिला के दोनों हाथ, मासूम के पैर कटे; कूदने से पहले फोन पर की बात

बक्सरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बक्सर में एक महिला ने ढाई साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। आकार महिला और मासूम दोनों की जान बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। महिला का पति से विवाद चल रहा था और उसी प्रताड़ना से बचने के लिए महिला ने ट्रेन आगे कूद कर जान देने की कोशिश की।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों हाथ जबकि मासूम का बायां पैर कट गया। ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों द्वारा तत्काल दोनों को ट्रैक से निकाल प्लेटफार्म पर लाया तथा GRP और को इसकी सूचना दी गई।

दोनों की स्थिति गंभीर

दरअसल, शुक्रवार की दोपहर बक्सर रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म पर एक महिला फोन पर बात कर रही थी। तभी अप लाइन से दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन आ रही थी। महिला ने झटके से फोन काट अपने मासूम के साथ ट्रैक में छलांग लगा दी। दोनों की स्थिति अभी भी गंभीर है। जख्मी महिला डिंपल देवी उम्र 27 वर्ष तथा उसके ढाई वर्षीय पुत्र दिव्यांश कुमार है। वह मूल रूप से सिमरी दूधीपट्टी के सर्वदेव राय की पुत्री है जबकि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के श्रीरामपुर ढाला गांव के दिनेश पांडेय के साथ हुई थी।

परिजन कुछ भी कहने से बच रहे

यात्री कल्याण समिति अध्यक्ष ने यात्री के साथ मिल महिला और उसके मासूम को तत्काल इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उसके मायके वाले अस्पताल पहुंच गए थे। ससुराल वाले नहीं आ सके थे। जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। उसी की प्रताड़ना से तंग आ उसने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि परिजन अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।