शहर के अहिरौली में राजकीय धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में डॉ बृज बिहारी राम ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस विशेष मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ वर्मा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश सिंह , डॉ गोपाल पाण्डेय ने माला पहनाकर स्वागत किया।
साथ ही महाविद्यालय के कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्राचार्य को फूल माला पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया। प्राचार्य डॉ बृज बिहारी राम ने सभी चिकित्सकों को और कॉलेज तथा चिकित्सालय के सम्मानित कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। कर्मचारियों ने भी उनके प्रभार ग्रहण करने पर खुशी जताई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.