- Hindi News
- Local
- Bihar
- Buxar
- There Is No Dispute Between SP And Congress Over Seat Sharing: TN Choubey
सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर कोई रार नहीं : टीएन चौबे
- कॉपी लिंक
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। आपसी समझौते से सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यूपी की 126 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार के कारण जनता अपने क्षेत्र में पार्टी का प्रत्याशी देखना चाहती है। लंबे समय से उम्मीदवार न होने के कारण जनता खुद को उपेक्षित महसूस कर रही थी। उम्मीद है कि सपा नेतृत्व कांग्रेस की इस वाजिब मांग को स्वीकार कर लेगा।
चौबे ने आगे दावा किया कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपने गठबंधन के साथ परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, जो इन चुनावों में सबसे अहम मुद्दा रहेगा।






















