किलाघाट के हलवाई की मृत्यु किसी अज्ञात कारणों से हो गई।उसे मार दिया गया या उसकी मृत्यु किसी वाहन के दुर्घटना से हुई इसके कारणों का पुलिस पता लगा रही है। बता दें कि विजय साहनी उम्र 45 वर्ष किलाघाट ब्रह्म स्थान जिला दरभंगा का निवासी है। वह हलुआई का काम करता था। वह 2 जुलाई को माधोपट्टी रणवीर पांडे की भतीजी की शादी में खाना बनाने गया हुआ था।
2 को मटकोर था और 3 जुलाई को शादी थी। शादी में खाना खिलाने के बाद सभी सोने चले गए। सभी कार्य कर विजय साहनी भी छत पर जाकर सो गया। सुबह हल्ला हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बाहर रोड किनारे पड़ा हुआ है। हलवाई के ठेकेदार भी दौड़े दौड़े गए उन्होंने देखा कि मृत अवस्था में सड़क किनारे विजय साहनी पड़ा हुआ है। लोगों ने राजकुमार मंडल से पूछा कि यह आपका कारीगर है तो उन्होंने बताया कि हां यह मेरा कारीगर है।
हलवाई के ठेकेदार राजकुमार मंडल ने बताया कि उसके कारीगर विजय साहनी की हत्या हुई है या मार दिया गया है उसकी जानकारी मुझे नहीं है। क्योंकि उस वक्त मैं सो रहा था।वही एक कारीगर ने बताया कि लाश सड़क किनारे पड़ी थी और उसका चप्पल भी वहीं था। सर के पीछे चोट लगी हुई थी। दुर्घटना के कारण विजय की मौत हुई होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.