नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बजट की विशेष बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट का प्रारूप पेश किया गया। जिसमें अनुमानित आय 507 करोड़ 83 लाख और व्यय 598 करोड़ 62 लाख का बजट पेश किया।
बैठक में सशक्त स्थायी समिति सदस्य डिप्टी मेयर नाजिया हसन, पार्षद अमृता जालान, रियासत अली, शत्रुधन प्रसाद यादव नारद यादव, नफीसुल हक, गंगा मंडल, अजय महतो, फिरोज आलम के अलावा नगर आयुक्त कुमार गौरव, डिप्टी नगर आयुक्त सुधांशु कुमार, सिटी मैनेजर अजहर हुसैन, प्रजापति मिश्र, मोख्तार अहमद खां आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.