मौसम का मिजाज दो दिनों के बाद फिर बदला-बदला नजर आया। आसमान सुबह से साफ होने के कारण धूप खिलकर दोपहर तक छाया रहा। जिसके कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार को थोड़ा ज्यादा गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। एक दिन पहले की तुलना में तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ाेतरी देखने को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो एक दिन पहले तक 33 डिग्री पर पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान में भी 22.4 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से मौसम सुहावना होने लगा।
शाम 6 बजे तक हल्के बादलों से आसमान छा गया। पुरवा हवा के कारण भी मौसम में गर्मी का एहसास कम हुआ। शनिवार को दिन भर पुरवा हवा करीब 7-8 किमी. की रफ्तार से चली। माैसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी आसमान साफ रहने से गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान माैसम शुष्क रहने से गर्मी बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि हल्के बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोवार एवं मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस अवधि में तेज हवा चलने के साथ ही बिजली के गरजने की भी संभावना जताई गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.