जोगियारा पंचायत के वार्ड तीन मधवाघरारी में शनिवार के दोपहर बाद शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां पिंकी देवी की चीत्कार “आब हम कोना जियब रे बेटा” की आवाज सुन आसपास के लोगों की आंखे नम हो रही थी। इधर, पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हत्यारा के पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, हत्यारा 22 वर्षीय सोनू कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मालूम हो कि जोगियारा पंचायत स्थित वार्ड तीन मधवाघरारी निवासी स्व शिवनारायण सिंह का 42 वर्षीय पुत्र रामकृष्ण सिंह 20 मई की देर रात थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय को आवेदन दिया। आवेदन में बताया कि उसके बीते शुक्रवार की देर शाम अपने 12 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार की मौत गोली लगने की सूचना दी। बताया कि उसका मृतक पुत्र अपने साथियों के साथ बगल के दरवाजे पर खेल रहा था। बच्चों के खेलने के क्रम में साढ़े छह बजे शाम के करीब ग्रामीण जितेंद्र सिंह का पुत्र सोनू कुमार इनके पुत्र के गर्दन में गोली मार दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.