गया में डायन बताकर महिला पर फेंका तेजाब:भतीजे के बेटे की मौत के बाद परिवार उसे कहने लगा था डायन, गंभीर रूप से झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती

गयाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजाब से झुलसी महिला। - Dainik Bhaskar
तेजाब से झुलसी महिला।

गया में एक बुजुर्ग महिला अपनों की ही हिंसा की शिकार हो गई। उसे डायन बताकर एसिड डाल दिया गया। हमला उसके भतीजे ने किया। बेटे की मौत के बाद से भतीजा और उसका परिवार बुजुर्ग महिला को डायन कहने लगा था। एसिड हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए बोधगया के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वारदात शनिवार को बोधगया के मोचारिम गांव की है। तेजाब से जली महिला सहोदरी देवी (60) ने अस्पताल में अपनी दर्द भरी कहानी बयां की। पीड़िता ने बताया कि- 'कुछ माह पहले भतीजे नवलकिशोर के बेटे की मौत हो गई थी। तभी से वह मुझे डायन कह कर लड़ाई झगड़ा कर रहा था।

नवल और उसके घर की महिलाएं बेटे की मौत को लेकर तमाम तरह के आरोप आए दिन लगा रहे थे। महिला ने बताया कि शनिवार को गांव में लोग होली खेल रहे थे। हम गोबर पाथ रहे थे। इसी बीच नवल व उसके घर के लोग पीछे से आए और मुझे पकड़ लिया। इसके बाद नवल ने मेरे ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

आरोपी और उसका परिवार फरार

इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए बोधगया सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने मामले की लिखित शिकायत बोधगया थाने में की है। बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश सिन्हा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी व उसका परिवार फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम निकली हुई है।

खबरें और भी हैं...