पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड के धनेता गांव में बिहार सराकर के लघु सिंचाई जल संसाधन व अनुसूचित जाति- जनजाति मंत्री संतोष कुमार कुमार सुमन के लिए रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम लोगों ने उन्हें माला पहना व अंग वस्त्र देकर किया गया।
इसके बाद श्री सुमन ने कहा कि गरीब, कमजोर लोगों के साथ-साथ किसानों की सेवा के लिए मुझे यह पद मिला है। 90 % लोग इस विभाग पर आश्रित है। एक-एक कार्य सरकार के मिले दिशा-निर्देश व राशि की उपलब्धता के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। किसी के बहकावे में आकर घबराएं नहीं। सिंचाई की व्यवस्था के साथ आहर, पोखर, चेक डैम, सड़क, पुल-पुलिया सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे।
कार्यक्रम में इन लोगों की रही उपस्थिति
इस मौके पर हम के जिला अध्यक्ष टुटु खां, उपाध्यक्ष एकराम बारी खां, कमर खां, प्रमुख अबिता कुमारी, पूर्व उप प्रमुख संजय पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अजमत खां, मुखिया रूबी देवी, भाजपा उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह, वार्ड सदस्या कोसमी देवी, दिलिप पासवान, कमलेश कुमार, सीबी पासवान, राजा रौशन खां, राम रतन प्रसाद, शकुन्तला देवी के अलावे सैकडों की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोठी-इमनाबाद रोड की होगी मरम्मत
प्रखंड क्षेत्र के इमनाबाद मध्य विद्यालय में अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर लघु सिंचाई मंत्री सह एससी व एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न मांगों के साथ बेहद खराब हो चुके इमनाबाद-कोठी मार्ग की मांग जनता ने रखी।
मंत्री ने इमनाबाद जाने के क्रम में गड्ढों के कारण कई बार उनके चारपहिया वाहन के रुक कर धीरे से पार करना पड़ा। उन्होंने अपने संबोधन में इस जर्जर रोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोठी-इमनाबाद सड़क बेहद खराब हालत में है। वे इसके जल्द मरम्मति की कोशिश करेगें।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.