पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम जिला प्रशासन ने जी तोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया है। छुट्टी के बावजूद नगर निगम प्रशासन अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अधिकारी कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं।
वहीं नगर सरकार लगातार स्मार्ट सिटी के बिंदुओं और उनकी अपने शहर में स्थिति का आंकलन कर योजना बनाने में जुटे है। स्मार्ट बनने के इम्तिहान में अपना शहर 100 में से 100 नंबर लेने को तैयार है। वहीं स्मार्ट सिटी के तर्ज पर गया शहर को स्मार्ट व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम दस करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है।
नगरनिगम के सामने है ये चैलेंज
शहरमें कई बड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। इन समस्याओं में फल्गुनदी में नाले का गंदा पानी का गिरना , शहर में वाहन पार्किंग और जल निकासी प्रमुख हैं। हालांकि इन कार्यों के प्रोजेक्ट बनकर तैयार हैं। अगर त्वरित गति से काम किया जाए तो इन समस्याओं का जल्द समाधान हो सकता है।
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, बार कोर्ड, जीपीएस सिस्टम व गुणवत्तायुक्त सुविधाओं पर है विशेष ध्यान
स्मार्ट शहरों की तरह सुंदर, स्वच्छ सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि शहर में बसने वाले लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त सुविधाओं के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकें। गया धार्मिक शहरों की श्रेणी में शामिल रहा है।
दो-तीन बड़ी समस्याओं को छोड़कर शहर में कोई खास समस्याएं नहीं हैं। नगर निगम जिला प्रशासन और नगर सरकार के प्रयास ऐसा ही रहा तो गया शहर स्मार्ट सिटी के श्रेणी में शीघ्र कहलाएगा। हालांकि निगम इस वर्ष नई तकनीकि प्रणाली पर कार्य करने की योजना बनाई है। उक्त योजना के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, बार कोर्ड, जीपीएस सिस्टम सहित विभिन्न नई तकनीकी से लैस होगा।
बदल जाएगी शहर की सूरत
^नागरिक सुविधाओं पर निगम का विशेष ध्यान है। यही कारण है कि शहर की सूरत बदलने लगी है। स्मार्ट सिटी के तर्ज पर शहर को बनाने के लिए दर्जनों योजनाएं बनाई गई है। स्मार्ट सिटी के तर्ज शहर में विभिन्न योजनाओं पर काम भी किया जा रहा है।
अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर, नगर निगम गया।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.