पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गया में ठंड का रिवर्स गियर शुरू हो गया है। दिन का पारा एक बार फिर सामान्य से पांच डिग्री और पिछले 24 घंटे में छह डिग्री नीचे लुढ़क गया है। पारा गिरने से सुबह में सर्दी काफी बढ़ गई है, हालांकि रात का टेंप्रेंचर फिलहाल ठीक है। वैज्ञानिकों की माने को वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गया का मौसम बदला है। इसी के कारण दोपहर तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही।
आसमान भी बादलों से ढंका रहा। रफ्तार में सर्द हवा भी चली। इससे ठंड का अहसास बढ़ गया है। तापमान की बात करे तो शनिवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। नमी सुबह में 85 तो शाम में 68 फीसदी दर्ज की गई है।
वहीं शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यानि पिछले 24 घंटे में गया का मौसम काफी बदला। दिन का तापमान सात डिग्री नीचे तो रात का तापमान पांच डिग्री ऊपर चढ़ा है।
दोपहर तक गया जिले में होती रही रिमझिम बारिश
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गया में दोपहर तक रिमझिम वर्षा होती रही। कुछ इलाकों में सुबह में अच्छी बारिश तो कहीं जगहों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। शनिवार को हुई इस बारिश को विभाग ने भी ट्रेस किया है। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे आसमान से बादल छंटेंगे। रविवार की दोपहर से अच्छी खासी धूप निकलेगी। आसमान साफ होने के बाद पारा में गिरावट की भी आशंका व्यक्त की गई है। दिन के साथ-साथ रात का पारा थोड़ा और नीचे लुढ़केगा। ठंड थोड़ी और बढ़ेगी।
कोहरे को लेकर दो दिनों के लिए अलर्ट
गया में अगले दो दिनों यानि सात से आठ फरवरी तक फॉग को लेकर अलर्ट किया गया है। शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण हिस्सों में फॉग का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। रात्रि 01:30 बजे से लेकर सुबह 05:30 बजे तक घना फॉग होगा। इसकी विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। मौसम विभाग ने वाहनों चालकों से वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं अलाव की भी जगह-जगह व्यवस्था की गई है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.