टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत आरोपुर पंचायत की महेर गांव निवासी मुनेशर यादव की मौत बुधवार की सुबह रांची में इलाज के क्रम में हो गई। सोमवार की रात छत पर सोने के क्रम में अचानक आयी बारिश के बाद युवक अपनी छत से उतरने के क्रम में नीचे गिर पड़ा। इलाज को लेकर परिजनों ने रांची ले गए। जहां जख्मी युवक की मौत बुधवार की सुबह हो गयी। बुधवार की दोपहर मृतक का शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी समेत तीन छोटे - छोटे बच्चे मनीष कुमार,सोनू कुमार व पुत्री सोनी कुमारी का रो - रो कर बुरा हाल बना लिया।
पंचायत मुखिया कन्हाय पासवान,सरपंच जानकी प्रसाद यादव,शिवनंदन पासवान,महेर के गोरेलाल यादव व सुलतानपुर के बबलू सिंह समाजसेवी आदि ने युवक की हुई आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। मुखिया ने अपने स्तर से आर्थिक लाभ दिया। घटना की जानकारी पंचायत मुखिया कन्हाय पासवान व सरपंच जानकी प्रसाद यादव ने दी। बताया कि बुधवार को मुनेशर यादव की मौत रांची में हो गई। शव का अंतिम संस्कार महेर में किया जा रहा है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.