गया में कोल्ड डे का असर शहर से लेकर गांव तक दिखने लगा है। शाम ढलते ही शहर से लेकर गांव तक के चौक चौराहे अलाव की शरण में चले गए हैं। जिला प्रशासन कोल्ड डे को देखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे में अलावा को जलवाने में जुट गया है। पूरा जिला भीषण सर्दी की चपेट में आ गया है। उत्तर पश्चिमी सूखी और बर्फीली हवा यहां के लोगों के हाड़ मांस से कंप कपा दे रही है। यही वजह है गया का न्यूनतम पारा 4.6 c के करीब झूल रहा है।
यह ठंड बीते तीन दिनों से जिले में स्थिर है। हालांकि गुरुवार को दिन में हल्की धूप खिली पर दोपहर ढाई बजे के बाद से धूप बादलों के ओट में जा छिपा। इसके बाद ठंड ने अपना करामत दिखा शुरू कर दिया। सर्द हवाएं ऐसी चल रही कि लोग पानी छूने से भी करतरा रहे हैं। खास बात यह है कि अक्सर जिले में दिसंबर के महीने में ही हड्डी को कंपा देने वाली ठंड पड़ती थी। लेकिन इस बार आधाी जनवरी बीत जाने के बाद भी हाड़ कंपा देनेवाली ठंड लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। शाम ढलना शुरू नहीं हो रहा है कि लोग घर को भागने बेताब नजर आने लगे हैं।
यही वजह है कि जिला प्रशासन की ओर से जिले गांव से लेकर शहर के चौक चौराहों पर अलाव जलाने में जुट गया है। शहर का पंचायती अखाड़ा, मुफस्सिल मोड़, तुतवाड़ी मोड़, आशा सिंह मोड़, सिकरिया मोड़, स्टेशन व गुरुद्वारा रोड, सरकारी बस स्टैंड, अबगीला मस्जिद, कुष्ठ हॉस्पिटल, काशीनाथ मोड़ आदि प्रमुख स्थानों पर अलावा जलाया जा रहा है। साथ ही नगर निगम के वार्ड पार्षद भी अपने इलाके में दलित, व महादिलत क्षेत्र में अलावा जलवाने में जुट गए हैं। अलावा ही शहर को अब ठंड से मुक्ति देने में कारगर साबित हो रहा है।
वहीं कृषि विज्ञान के केंद्र मौसम वैज्ञानिक जाकिर हुसैन का कहना है कि 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी के बीच बारिश की पूरी संभावना है। इस दौरान हल्के मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना बन रही है। 22 से 23 जनवरी के बीच ओले पड़ने की भी संभावना है। यही अगले दो दिनों तक घना कोहरा के बीच शहर व गांव घिरा रहेगा। कोहरे के साथ ही शीत दिवस यानी कोल्ड डे की भी स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए किसान भाई गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए अभी प्रतीक्षा करें।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार
21 जनवरी- वर्षा- 1 एमएम- अधिकतम तापमान- 19- न्यूनतम- 9 c
22 जनवरी- वर्षा-0 अधिकतम तापमान- 21- न्यूनतम-8
23 जनवरी- वर्षा-3 mm- अधिकतम 22- न्यूनतम- 10
24 जनवरी- वर्षा- 7mm- अधिकतम-18- न्यूनतम- 9
25 जनवरी- वर्षा- 5 mm अधिकतम-20- न्यूनतम-8
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.