जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैनर तले शनिवार को सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत 2021 मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि पक्षकारों के बीच 4 करोड़ 42 लाख 91 हजार 895 रुपए का समझौता हुआ। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अंजू सिंह ने इसे सफल बनाने को लेकर 11 बेंच का गठन किया था। उनकी निगरानी में बिजली विभाग के 342 केस व समझौता राशि 12390022 रुपए, आपराधिक सुलहनीय वाद 946 और समझौता राशि 278800 रुपया, जबकि बैंक के 733 मामले व समझौता राशि 31623073 रुपए व वादों का निपटारा किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कांत, संगम सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, कल्पना श्रीवास्तव, न्यायिक पदाधिकारी गायत्री कुमारी, आनंद भूषण, अतुल सिन्हा, कुमार प्रभाकर, आसमा अदिति, योगेंद्र प्रसाद शुक्ला, जय प्रकाश वर्मा ने वादों के निष्पादन किया। इसमें पैनल लॉयर गणेश प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, आशुतोष पांडे, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार समेत आिद ने सहयोग किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.