मोहड़ा प्रखंड की उप प्रमुख रूबी देवी और उनके पति गया यादव के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। अतरी थाने के टेटारू मोड़ के समीप शुक्रवार को यह घटना हुई है। उप प्रमुख ने बताया कि गया से लौटने के दौरान पूर्व से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोल दिया। विरोध करने पर छेड़छाड़ भी किया गया।
आरोपियों की पहचान चंदेला गांव के तरुण यादव और आदित्य यादव के रूप में हुई है। उनके साथ 6 की संख्या में अज्ञात हथियारबंद बदमाश भी थे। इतना ही नही अपराधियों ने उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उपप्रमुख ने इस बाबत थाने में आवेदन दिया है। इनलोगों के साथ लूट-पाट भी किया गया। थानाध्यक्ष डीके विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.