गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के पूरा गांव में एक ही गोतिया भाई के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी के बीच दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। इससे मौके पर ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी महिला जख्मी हैं। उन्हें लाठी डंडे चोट लगी है। उनका इलाज टिकारी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मृतका का शव भी अस्पताल में ही है। घटना शाम ढलने के बाद की है।
जानकारी के अनुसार रंजन कुमार की पत्नी अंजू देवी का अपने ही गोतिया गिरजेश शर्मा से जमीन का विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम दोनों गोतिया के बीच कहासुनी होने लगी। अंजू दवी व उसकी सास दोनों मिल कर गोतिया से बहस कर रही थीं। इसी बीच दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से लैस होकर उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने अंजू देवी को टारगेट करते हुए गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई।
गांव वाले अंजू देवी व विद्या देवी को लेकर टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। पर अस्पताल के चिकित्सकों ने अंजू देवी को मृत बताया। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही गिरजेश शर्मा व उसके परिजन गांव छोड़ कर फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया पर गोली मारने वाला अपराधी अब तक उसके हत्थे नहीं चढ़ सका है। इधर टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा कि हत्या करने वाले की तलाश चल रही है। पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.