प्रखंड के भदेजा पंचायत के भदेजी गांव में लोक जनशक्ति पार्टी (रा. ) की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक हुई। अध्यक्षता अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. बृजनंदन चौधरी ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह शामिल हुए। इस बीच उन्होंने संगठन के विस्तार और मजबूती पर प्रकाश डाला।
इस बीच उन्होंने मौजूदा बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चितरंजन उर्फ चिंटू भईया, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, लोजपा नेता प्रमोद कुमार, मुद्रिका सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव मुकेश चन्द्रवंशी, प्रदेश सचिव पंकज कुमार, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष किशोर प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष मानपुर धर्मेन्द्र कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान, जिला सचिव मानपुर राजेन्द्र पासवान, आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.