• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Police Caught JCB During Sand Mining..Mafians Rescued] Illegal Mining Was Happening On The Banks Of Falgu River In Gaya, FIR On 50 People

बालू खनन के दौरान पुलिस ने पकड़ा JCB..माफियाओं ने छुड़ाया:गया में फल्गु नदी किनारे हो रहा था अवैध खनन, 50 लोगों पर FIR

गया2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गया में बालू धंधेबाजों में पुलिस से जब्त JCB को छुड़ा लिया। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई है। दरअसल, बेलागंज थाना क्षेत्र के दलेलचक स्थित फल्गु नदी से पुलिस ने जेसीबी जब्त किया था। जेसीबी की मदद से बालू धंधेबाज नदी में अवैध खनन कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जब्त कर लिया था।

इसी दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर जेसीबी छुड़ा लिया और भाग गए। इस घटना के 48 घंटा बीत गए। मामले में पुलिस ने करीब 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। इतने ही संख्या में अज्ञात को केस में शामिल किया है। तीन को गिरफ्तार भी किया है पर जेसीबी अब पुलिस की पकड़ से दूर बनी है।

गौरतलब है कि शनिवार को बेलागंज थाना क्षेत्र के दलेलचक गांव के पास से गुजरने वाली फल्गु नदी में चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए बेलागंज की पुलिस गई थी। मौके पर जेसीबी से खनन का काम चल रहा था। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया था लेकिन बालू माफियाओं ने उसे छुड़ा लिया था।

इधर बेलागंज थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। लगातार दबिशें दी जा रही है। जेसीबी की तो उसकी भी तलाश की जा रही है। ऐसा नहीं है कि उसे छोड़ दिया गया है। जेसीबी को भी केस में शामिल किया गया है।