सृष्टि महिला स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से बुधवार को गया कॉलेज के प्रशासकीय भवन समेत विभिन्न विभागों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। ट्रस्ट के संस्थापक सह अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अश्वनी कुमार ने इसका नेतृत्व किया। कॉलेज खुलते ही विद्यार्थियों का आना-जाना शुरू हो गया है। वैज्ञानिकों ने करोना की तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की है। इसलिए संस्था विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों को
सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना के लिए प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) दिनेश प्रसाद सिन्हा का आभार व्यक्त किया है। मौके पर प्रो. विनोद कुमार, प्रो. आदर्श कुमार गुप्ता, प्रो. चंद्रिका सोनी, सहायक राजीव रंजन सिंह, विशाल राज, राजीव रंजन, अनुराग, शत्रुधन साव, सूरज भान आदि शामिल थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.