गया जिले फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढिबर पंचायत नौआखाप गांव में होली के दूसरे दिन सुबह सुबह पेड़ से लटके हुए शव के मिलने हड़कंप मचा है। हालांकि अब तक घटना स्थल पर फतेहपुर पुलिस नहीं पहुंची है। गांव के लोग इस घटना अचरज में पड़ गए हैं।गांव के लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह गमहार के पेड़ में हत्या कर लटकाया गया शव मिला है। शव 70 वर्षिय राजेन्द्र पासवान का है।
ग्रामीणों की पड़ी नजर
घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुआ जब ग्रामीण सुबह घर से अपने अपने काम पर निकलने लगे। मृतक नौआखाप गांव का रहने वाला है। किसी अज्ञात द्वारा हत्या कर मृतक के घर के पास गमहार के पेड़ में गले मे रस्सी बांधकर लटका दिया गया। अपराधी हत्या को आत्म हत्या का रूप देने की कोशिश की है। पेड़ से शव के लटके होने की खबर गांव सहित आस पड़ोस में फैल गया है। लोग घटना स्थल पर पहुंचकर शव को देखने आ रहे हैं।
क्या बोले थानाध्यक्ष
ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया में गला दबाकर कर हत्या के बाद आत्म हत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाया गया है। मृतक राजेन्द्र पासवन के बारे में बताया जा रहा कि वह घर मे अकेले ही रहता था। पत्नी, बेटा, बहु पटना में रहते है। इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई है। साथ ही इस बात की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी है। इधर फतेहपुर थानाध्यक्ष राहुल रंजन का कहना है कि घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम गई है। जांच पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आएगा।उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.