भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। आगामी 17 फरवरी 2023 को गया में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी
गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की सूचना जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 फरवरी को गया के गांधी मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जनसभा आयोजित होगा, जिसमें लोकसभा 2024 और सरकार के द्वारा चार सालों में किए गए उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार जनता के हित में अनेकों कार्य किया है। धर्म का क्षेत्र हो या देश की सुरक्षा का क्षेत्र एवं देश का विकास का क्षेत्र सभी वर्गों में विकास मिल का पत्थर साबित हुआ है। धारा 370 समाप्त कर जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने काम किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.