- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gayaji
- Gaya MP Surendra Yadav Supports Delimitation Bill | Demand For Census
RJD सांसद बोले- परिसीमन होना चाहिए:लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव मोदी कैबिनेट से मंजूर; 40 से 60 हो सकती हैं बिहार में सीटें
- कॉपी लिंक

कैबिनेट ने शुक्रवार को लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में करीब एक घंटे बैठक चली। इसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण के नए बिल को मंजूरी दी गई।
इस बीच जहानाबाद से राजद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का परिसीमन के समर्थन कहा कि आबादी बढ़ रही है और सरकार पर काम का दबाव भी बढ़ रहा है। इस स्थिति में परिसीमन होना चाहिए और अभी होना चाहिए।
राजद सांसद ने कहा कि परिसीमन जनसंख्या और क्षेत्रफल को ध्यान में रखकर होना चाहिए। इससे जनता और जनप्रतिनिधियों को लाभ मिलेगा। परिसीमन होने से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

हालांकि, इस बायन के 4 घंटे बाद सुरेंद्र यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव परिसीमन के संदर्भ में बोले थे, लेकिन मीडिया उसे तोड़मरोड़ कर पेश किया है।

शादी का उदाहरण देकर समझाया परिसीमन की जरूरत परिसीमन की आवश्यकता को समझाने के लिए सुरेंद्र यादव ने शादी-विवाह का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि किसी के घर में शादी होती है तो उसकी तैयारी पहले से की जाती है।
कोई भी व्यक्ति शादी के दिन तैयारी शुरू नहीं करता है। हर काम के लिए पहले से योजना बनानी पड़ती है। इसी तरह परिसीमन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसकी तैयारी पहले से करनी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अगर अभी से परिसीमन को लेकर तैयारी नहीं की गई तो आगे चलकर परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विकास की जरूरतों के हिसाब से व्यवस्था बनेगी
राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने परिसीमन के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे जनता और जनप्रतिनिधि दोनों को लाभ मिलेगा। क्षेत्रफल और विकास की जरूरतों के हिसाब से परिसीमन लागू करना समय की जरूरत है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। 'वोट गुप्त होता, बताया नहीं जाता' जब सांसद सुरेंद्र यादव से पूछा गया कि वे मतदान में किसे वोट देंगे, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि वोट गुप्त होता है और यह किसी को नहीं बताया जाता कि किसे वोट दिया जाएगा।
उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह या सम्राट चौधरी से कोई पूछता है कि वे किसे वोट करेंगे? उन्होंने कहा कि वोट व्यक्ति के मन में होता है और मतदान के समय ही इसका पता चलता है।
























