मौसम ने फिर से ली करवट:गोपालगंज में घने कोहरे से ठंड बढ़ी, फिर अलाव के पास बैठने लगे लोग

गोपालगंज4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गोपालगंज जिले में ठंढ से कुछ दिनों तक राहत लोगो ने पाई थी। लेकिन मंगलवार की सुबह घने कोहरे व पछुआ हवा के बहने से बढ़ी ठंड ने एक बार फिर लोगो की परेशानी बढ़ा दी है। घने कोहरे के चादर से पूरा शहर ढका हुआ रहा साथ ही NH पर फर्राटा भरने वाली वाहनो की रफ्तार थम सी गई है। वही ठंढ से बचने के लिए लोग अलाव को जलाकर शरीर को गर्म करने के जतन कर रहे है।।

दरअसल पिछले एक सप्ताह पूर्व ठंढ़ ने लोगो को रुला दिया था। कपकपाती कड़ाके की ठंढ से बेहाल लोगो को 15 दिनों तक धूप देखने को नही मिली थी लेकिन पिछले एक सप्ताह से घने बदरा को हटते ही धूम देख लोगो ने राहत की सांस ली और कुछ दिनों तक लोगो को गर्मी का एहसास होने लगा था। मंगलवार की सुबह भी आसमान साफ थे।

लेकिन अचानक कोहरे के चादर से पूरा शहर ढक गया। वही सर्द हवाएं बहने से लोगो की परेशानी उत्पन्न हो गई। घने कोहरे के कारण NH पर फर्राटा भरने वाली वाहनो की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। वही पास की वस्तु देख पाने में वाहन चालक या आम लोग देख पाने में असमर्थ थे।