जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर बांध गांव में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट की घटना में 4 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष इलाज़ सदर अस्पताल में चल रहा है।वही दूसरे पक्ष का इलाज़ झाझा अस्पताल में चल रहा है।एक पक्ष से घायल की पहचान गोविन्दपुर बांध गांव निवासी संतोष कुमार पिता सुबोध कुमार तथा सकलदेव मंडल पिता सुबोध कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बारे में घायल सुबोध ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घर के छत पर सोया था। मंगलवार की देर रात अचानक घर में कुछ आवाज आई।हमलोग दौड़ कर नीचे आये तो देखा 3 की संख्या में आये लोगों ने घर के गोदरेज में रखा 50 हजार नगदी सहित सोने-चांदी के गहने ले लेने का आरोप लगाते हुए बताया कि लगाते हो विरोध करने पर मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल बीएसएफ जवान सकलदेव मंडल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताते चले की सकलदेव मंडल बीएसएफ का जवान है। जो पंजाब में पोस्टेड है। वह छुट्टी में घर आया हुआ था।
इस मामले में झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।अभी किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नही दिया गया ह।उन्होंने बताया की जमीन विवाद में मारपीट हुई है।मामले की छानबीन की जा रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.