जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खैरा बाजार से हरियाणा पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खैरा बाजार निवासी सूरज मोदी पिता बजरंगी मोदी के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों की माने तो उक्त युवक के खिलाफ दो करोड़ रुपए का मामला दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार दो करोड़ के साइबर फ्रॉड के मामले में हरियाणा के बदरपुर जिले की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने की है। हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी किंतु यह बताया जा रहा है कि बदरपुर जिले की पुलिस शुक्रवार को खैरा थाना पहुंची। इस दौरान खैरा पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई तथा उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार युवक के खिलाफ दो करोड़ रुपए का मामला दर्ज है। आरोपी युवक हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर में रहता था।वहीं से कई लोगों को साइबर क्राइम के जरिए ठगी का शिकार बनाया था।सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस की टीम शुक्रवार को खैरा पहुंची थी। जहां खैरा पुलिस के सहयोग से आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि ठगी के पैसों से साइबर अपराधी ने दिल्ली में फ्लैट, जमुई में नई गाड़ी, लखीसराय में 90 लाख रुपए कीमत की जमीन अर्जित की है।
पुलिस युवक के अपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है। इधर हरियाणा पुलिस ट्रांजिट टीम उसे रिमांड पर अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। समाचार संप्रेषण का हरियाणा पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.