जमुई में सदर थाना क्षेत्र के लोहारा गांव में शनिवार को दो पक्ष के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के बाद कई राउंड गोलियां चली। गोलीबारी के दौरान एक पक्ष का हथियार के साथ वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान करीब आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की बात सामने आ रही है।इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है।
पुरानी रंजिश को लेकर हमला
पुरानी रंजिश को लेकर मो. तस्वीर मलिक के घर पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। बीते 31 मार्च 2022 को पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के टमटम पड़ाव हुसैन होम्स निवासी मो.तस्वीर मलिक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
इसमें मो. राफाउल होदा उर्फ बुधन, तनवीर रजा उर्फ मुन्ना, मो. बन्ने मलिक, मो कैफ़ी अख्तर और मो. आजमी होदा को गिरफ्तार किया गया था। 2 दिन पहले सभी लोग जेल से छूट कर आए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है।
पहले भी गोलीबारी की हुई है घटना
मामले की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार पूरे दलबल के साथ लोहरा गांव पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया। मौके से पुलिस ने हथियार, कारतूस सहित अन्य सामान को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष से 5 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। लोहारा गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की लगातार घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी गोलीबारी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और एक महीने पूर्व पुलिस ने सभी आरोपियों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की थी।
दोनों पक्ष से गोलीबारी की पुष्टी
इस घटना के मामले में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश में दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई है। इसकी जानकारी मिली है। पुलिस मौके से पांच लोगों को भी हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.