जमुई में तिलक चढ़ाकर चकाई लौट रही पिकअप वैन सामने से आ रही ऑटो को बचाने में असंतुलित होकर पलट गई। पिकअप में सवार 14 लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल सिकनदेव राय की इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में घायल कामदेव ठाकुर ने बताया कि गादी बस्की राय की पुत्री की शादी नौ मई को होनी थी। इसके लिए चकाई से देवघर के तिलेरिया गांव में तिलक समारोह में गए थे। तिलक समारोह से वापसी के दौरान बाजला चौक के पास सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में पिकअप वैन असंतुलित हो गई और पलट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। घायलों में किशन राय व नरेश राय को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। वहीं सिकेनदेव राय को भी बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। कामदेव ठाकुर, मदन राय, प्रिस राय, महेश राय सहित अन्य घायलों का इलाज देवघर में चल रहा है। पिकअप वैन में करीब 30 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद गादी गांव में मातम पसर गया। दुर्घटना के बाद शादी के घर में मातम पसर गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.