जमुई में बीच-बचाव करने पर युवक पर चाकू से हमला:हाथ और छाती में जख्म से गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

हसनैन खान | जमुई3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले में शुक्रवार देर रात झगड़ा शांत कराने गए एक व्यक्ति पर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति के बाएं हाथ पर दो जगह और छाती के पास एक जगह चाकू लगा।

.

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

झगड़ा कर रहे युवक को समझाने पर हुआ हमला

घायल की पहचान इस्लामनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद मनीर के पुत्र मोहम्मद छोटे के रूप में हुई है। उन्होंने चाकू से हमला करने का आरोप भछियार निवासी मो. मंसूर के पुत्र तौफीक उर्फ टुनु पर लगाया है।

घायल छोटे ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह घर से सामान लाने दुकान जा रहे थे। इसी दौरान भछियार मोहल्ले में तौफीक एक अन्य युवक के साथ झगड़ा कर रहा था। उन्होंने बीच-बचाव करते हुए तौफीक को झगड़ा नहीं करने और घर जाने की सलाह दी। इसी बात पर वह नाराज हो गया।

अचानक चाकू निकालकर किया हमला

आरोप है कि कुछ देर बाद तौफीक ने अचानक चाकू निकालकर छोटे पर हमला कर दिया। चाकू से बाएं हाथ पर दो और छाती के पास एक वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। घायल ने आरोपित पर पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज किया घायल का बयान

सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का फर्द बयान दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links