जमुई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हैं एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पिंटू राणा और करुणा दी का सहयोगी बताया जाता है, जो नक्सली संगठन में जुड़कर कई वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान प्रदीप यादव पिता सीताराम यादव के रूप में हुई है। जो 2016 के आर्म्स एक्ट में नामजद आरोपी भी है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली की नक्सली प्रदीप यादव झाझा के चाय पंचायत के तुंबा पहाड़ के परासी जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना मिलती है एसएसबी और झाझा पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान परासी के जंगली क्षेत्र में चलाया और भागने के क्रम में नक्सली प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रदीप यादव नक्शलियो को विस्फोटक सामान और आर्म्स पहुंचाने का काम करता था।
क्या कहते हैं एसडीपीओ
इस मामले में झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि झाझा क्षेत्र के परासी के जंगलों में नक्सली प्रदीप यादव की होने की सूचना पर सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा था।सर्च अभियान के दौरान घने जंगलों का सहारा लेकर नक्सली प्रदीप भागने लगा जिसे एसएसबी और झाझा पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रहीं है।सूत्रों की माने तो पकड़े गये नक्सली पिंटू राणा और करूणा दी का सहयोगी है।जो वर्तमान में नक्सली अरविंद यादव के संपर्क में था। वही पुलिस प्रदीप यादव की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मना रहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.