जमुई पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर लछुआड़ थाना क्षेत्र इलाके के फुलवरिया में हुए विपिन कोड़ा 24 वर्ष की हत्या मामले का उद्वेदन कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विपिन की हत्या अवैध संबंध के कारण हुए हैं।
क्या कहते हैं एसडीपीओ
इस मामले में जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि विपिन कोड़ा की हत्या रूबी देवी से अवैध संबंध होने के कारण की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि विपिन का अवैध संबंध गांव के ही एक विवाहिता महिला रूबी देवी से था। जिससे उसका रोज मिलना जुलना और घर आना लगा रहता था। रूबी देवी का पति दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने बताया की विपिन कोड़ा का एक गर्लफ्रेंड भी था जिसका विरोध रूबी देवी के द्वारा लगातार किया जाता था। रूबी देवी का कहना था विपिन मेरे साथ रहे।वह अपने गर्लफ्रेंड से दूर रहे। रूबी की बात नही मानने पर दोनो में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ गया की रूबी देवी ने प्लानिंग कर गुरुवार की रात बिपिन को अपने घर बुलाया और अपने देवर के साथ मिलकर गले में रस्सी लगाकर हत्या कर दी गई। विपिन की हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए रूबी देवी ने गांव के दो अन्य युवकों को बुलाकर लाश को गांव के ही बगीचे में फेक दिया।
बीते शुक्रवार की सुबह बगीचे में लाश में मिलने के हड़कम मच गया था। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना लछुआड़ थाना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की तो मामला अवैध संबंध का निकला।पुलिस ने इस मामले में विवाहित महिला रूबी देवी,आजाद कुमार,सोनू कोड़ा और सिंटू कोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.