जमुई में पति ने पत्नी को मार डाला:पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में हुई हत्या

जमुईएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के दहियारी पंचायत के उखरिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट पीट के हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों की भीड़ जुट गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने महिला के पति को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मृतक महिला के पति बैठका हेम्ब्रम ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।मृतक महिला की पहचान ललिता मरांडी 37 साल पति बैठका हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जाती है।

घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला की हत्या अवैध संबंध के शक में हुई है।पत्नी पर चरित्रहीन का आरोप लगाकर महिला की पीट पीटकर कर हत्या कर दिया गया। मृतक महिला की शादी 15 साल पूर्व बैठका हेम्ब्रम के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ था। महिला की मायके चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बनपोखरा गांव बताया जाता है। बनपोखरा गॉव से आये मायके बालो ने बताया की महिला के पति के द्वारा दूसरे लड़को के साथ अवैध संबंध की बात कहा जाता था।

इसके कारण महिला के पति ने पहले पीट पीट कर हत्या कर दी,फिर लाश को रस्सी से बांध कर लटका दिया।जिससे लोगो को लगे की महिला ने आत्हत्या कर लिया है।महिला की पति परदेश में रहकर मजदूरी का काम करता था। महिला की मौत के बाद बेटे ओर बेटी का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना के बारे में झाझा SDPO रविशंकर प्रसाद ने बताया की महिला की हत्या अवैध संबंध के शक में हुई है।पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।महिला के पति बैठका हेम्ब्रम ने पत्नी की हत्या करने के बात स्वीकार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...