जमुई में बुधवार रात 12 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मतलू तुरी मारा गया है। जमुई SP शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की बीती रात गुप्त सूचना मिली हार्डकोर नक्सली पिंटू राणा,करुणा,मतलू तूरी नक्सली दस्ता के साथ गिधेश्वर पहाड़ के जंगलों में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही गरही थाना के गिधेश्वर पहाड़ इलाके के अराडीह बडियाडीह के क्षेत्र में SSB -16 बटालियन के द्वारा नक्सलियों ले खिलाप सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान कुछ अति संवेदनशील मूवमेंट दिखाई दिया। पुलिस को आगे बढ़ते देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जबाबी करवाई करते हुए हार्ड कोर नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली मतलू तूरी पर दर्ज़नो नक्सल कांड जमुई, बांका,मुंगेर,नवादा,लखीसराय और झारखंड के गिरिडीह, देवघर के थाने में दर्ज है।
जमुई SP ने बताया कि नक्सली मतलू तूरी का मारा जाना जमुई जिले पुलिस की बड़ी कामयाबी है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली के पास से एक इंसास राइफल, चार लोडेड मैगजीन,80 राउंड कारतूस,एक इंसास राइफल लोडेड मैगजीन,घड़ी 2,मोबाइल 5,सिमकार्ड 6, (एयरटेल का 5 आइडिया का एक) नक्सल रशीद में लेवी के रूप में लिए गये पैसे का जिक्र है। छोटी डायरी एक जिसमे कई नवंबर ओर नाम है जिसका अनुसंधान किया जा रहा है सहित 22,735 रुपये नगद बरामद किया गया।
जमुई एसपी ने कहा कि भटके हुए नौजवान जो नक्सली गतिविधि में शामिल है। वह मुख्यधारा में जुड़े सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ ले। एसपी ने कहा के जिले में जितने सक्रिय नक्सली दास्तां वह मुख्यधारा से जुड़े नही तो मतलू तूरी की तरह आते जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए गया डीआईजी टी दोरजी के कहा की जामुई पुलिस ने शानदार काम किया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली गतिविधि में शामिल नौजवानों मुख्य धारा में जुड़े।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की जो माओबादी गतिविधियों में शामिल हो कर गरीब असहाय महिला पुरुष पर जुर्म करेगा उसका भी यही हाल होगा। इस सर्च अभियान दल में कमांडेंट 16 बटालियन एसएसबी,अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप कमांडेंट अभियान,गरही थाना एवं खैरा थाना के पुलिस के साथ नक्सल सेल और तकनीति सेल के पुलिस बल मौजूद थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.