जमुई जिले के झाझा थानाक्षेत्र अंतगर्त बोड़वा इलाके से एक वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गई। आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक व्यक्ति की पहचान उमर अंसारी 42 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
स्थानीय लोगों ने व्यक्ति के शव मिलने की सूचना झाझा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद,थानाध्यक्ष राजेश शरण पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुॅचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जमुई सदर अस्पताल भेज दिया ओर घटना की छानबीन करने में जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की।घटना के बारे में झाझा पुलिसने कहा की हर बिंदु पर बारीकी से छानबीन की जाएगी।
जानकारी अनूसार मृतक उमर अंसारी मानसिक रूप से बीमार था। जो घर मे नही रहता था। उमर के चेहरे को देखते ही भयभीत हो रहे हैं। उसके चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए गए है।जिससे परिजनों को मृतक की हत्या कर देने की आशंका हो रही है। मृतक शादी शुदा हैं ओर उसके बच्चे भी है।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.