जमुई, खैरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ इलाके में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलने पर खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक युवक की पहचान रामबली राम 35 वर्ष,पिता अनस राम कोलुहा इलाके के रूप में हुई है।
घटना के बारे में परिजन ने बताया कि मृतक रामबली राम की पत्नी पिछले 5 साल से बंगाल के रानीगंज में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी, और वही काम कर बच्चो का भरण पोषण करती है। राम बलिराम मजदूरी का काम करता था। वह रात में अपने पत्नी से मोबाइल पर बात कर उसे घर आने के लिए कह रहा था। लेकिन पत्नी घर आने को तैयार नहीं हुई। उसके बाद वह गुस्से में आकर रात में अपने कमरे में सोने चला गया। जब पत्नी ने रात में फोन किया तो वह फोन नही उठाया और देर रात उसने कमरे के अंदर छत के कड़ी से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के दो बच्चे भी हैं। इधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.