बिहार में शराबबंदी है। लेकिन, शराब पीकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। ताजा मामला जमुई जिले से है। यहां एक महिला शराब के नशे में धुत है। घर के पास जमकर ड्रामा कर रही है। इसमें वहां मौजूद एक पुरुष भी साथ दे रहा है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। फिर वायरल कर दिया। आरोपी महिला जमुई के फोकसा गांव की है।
वीडियो में महिला के साथ उसके साथ मौजूद शख्स भी नशे में था। वह बार-बार महिला को उठाने की कोशिश करता है। उसे हटाता है। लेकिन, महिला मानने को तैयार ही नहीं थी। वो इतनी नशे में थी कि उससे उठा ही नहीं जा रहा था। हालांकि, उस व्यक्ति के कदम भी नशे में लड़खड़ा रहे थे। वह भी चल नहीं पा रहा था।
गांव में दोनों कई घंटों तक ये ड्रामा करते रहे। लेकिन, पुलिस को कोई सूचना नहीं मिल सकी। इस बारे में जानकारी भी नहीं मिली। दोनों के हाई वोल्टेज ड्रामा को वहां मौजूद बच्चों ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। फिर, एक दूसरे को शेयर करने लगे। हालांकि, पुरुष और महिला के बीच क्या रिलेशन है। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
वीडियो बनाने से मना भी किया
खुद का वीडियो बनता देख वह शख्स नशे में ही मना करने लगा। कुछ ही देर में वीडियो बना रहे लोगों पर पत्थर चलाने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी शख्स मांझी समाज से आता है। ग्रामीणों ने बताया कि शहर से दूर रहने की वजह से पुलिस यहां तक नहीं पहुंच पाती है। यही वजह है कि शराबबंदी के बावजूद लोग शराब पीते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.