जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के असहना मोड़ के पास मंगलवार देर शाम एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान राजेश्वरी तुरी 45 वर्ष,पति नरेश तुरी चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के धावाटांड़ इलाके के रूप में हुए है।
गोली महिला के सिर में मारी गई है। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने घायल महिला को झाड़ी में पड़ा देखा। इधर स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच कर उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गाया।
मिली जानकारी के अनुसार बिराजपुर निवासी नकुल यादव को 10 हजार रुपया दिया था। उससे वह रुपया वापस मांग रही थी। नकुल ने उसे मंगलवार की शाम को आसाना मोड़ के पास बुलाया और कहा कि वह देवघर से आ रहा है रुपया दे देगा।
महिला आसाना मोड़ के पास शाम को पहुंची। नकुल भी पहुंचा बातचीत करने लगा। इसी दौरान महिला बगल के तालाब स्थित एक झाड़ी में शौच के लिए चली गई। जहा नकुल यादव पीछे से आया और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह आसपास के लोग महिला को झाड़ी में पड़ा देखा। उसके बाद चंद्रमंडी पुलिस को सूचना दिया।
घटना के बारे में झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घायल महिला अभी देवघर में इलाजरत है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.