जहानाबाद के शाकिर बीघा गांव के समीप ट्रैक्टर एवं बाइक में टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बुधवार रात मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोनही गांव बारात जा रहे थे। लेकिन जैसे ही शाकिर बिगहा गांव के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर जोरदार टक्कर मार दिया।
इसमें विकास कुमार सरैया गांव निवासी एवं संतोष कुमार लोदीपुर गांव निवासी घायल हो गया। घायल व्यक्ति के परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान विकास कुमार की मौत हो गई। संतोष का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है। जहां हंसी खुशी से लोग बारात जा रहे थे। लेकिन अचानक यह घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोग इस घटना से अचंभित हो गए।
स्थानीय थाने के पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। लेकिन जिले में सड़क दुर्घटना लगातार हो रही है। शादी विवाह का मौसम जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे वैसे सड़क दुर्घटना भी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण यह घटना घटी है। सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण घट रही है। कम समय में जल्दी से अपना काम निपटाने के चक्कर में लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इसी के कारण घटना घट रही है। लगातार सड़क दुर्घटना में मौत के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.