भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक महति शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें परम पूज्य गुरुवर ऋषि शिरोमणि 1008 परम पद प्राप्त रंग रामानुजाचार्य महाराज की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखकर उपस्थित लोगों ने गुरुवर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, महामंत्री निरंजन कुमार बबलू, शुभमकुमार मिठू, पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के संयोजक परमात्मा शर्मा वार्ड सदस्य के प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर कुमार उर्फ सेतु सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.