जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लड़की ने लड़के के प्यार से इनकार करने पर उसके घर पर जाकर जहर खा लिया। बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले के पसराम गांव के एक लड़की को बभना गांव निवासी जितन कुमार से प्यार हो गया। लगभग 5 वर्षों तक दोनों का मिलना जुलना चलता रहा। लेकिन जब लड़की वाले शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़के ने शादी करने से इनकार किया। तब लड़की अपने घर से मंगलवार को लड़के के घर पहुंच गई और लड़के के परिजन को कहने लगी इसने मुझसे शादी की है। लेकिन लड़के के परिजनों ने इनकार करने लगे। इसी बात पर गुस्साई लड़की ने जहर खा लिया। इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर लड़की को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि किस कारण से लड़की ने जहर खाया है। जांच के बाद जो लोग इस घटना में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई किया जाएगा। बताया जाता है कि लड़की द्वारा एक लिखित पत्र पुलिस को मिला है इसमें लिखा हुआ है कि लड़का ने लगभग 5 सालों से मेरा यौन शोषण किया और एक मंदिर में ले जाकर मुझसे शादी भी रचाई है लेकिन जब मैं लड़का को अपने घर ले जाने के लिए दबाव बनाया तो लड़का बार-बार इनकार करता रहा अंत में आकर मैं इसके घर चली आई लेकिन इसके परिजन मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिए। इसी के कारण मैंने जहर खा लिया। पुलिस द्वारा लड़की के लिखे हुए पत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.